1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IIT Recruitment 2023: आईआईटी खड़गपुर में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 2 लाख से ज्यादा सैलरी

IIT Recruitment 2023: आईआईटी खड़गपुर में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 2 लाख से ज्यादा सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2023 12:17 pm IST,  Updated : Oct 20, 2023 12:17 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आईआईटी खड़गपुर ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IIT Kharagpur Recruitment 2023- India TV Hindi
IIT Kharagpur Recruitment 2023 Image Source : IIT KHARAGPUR

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर में नौकरी करना चाहते हैं तो ये मौका आपके लिए है। IIT खड़गपुर ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट iitkgp.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू है, इसलिए आज ही आवेदन कर लें। वहीं, 30 अक्टूबर को इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख है। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के जरिए नॉन टीचिंग पदों पर कुल 182 पदों पर भर्ती की जानी है।

वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 182

पदनाम- नॉन टीचिंग पद

योग्यता

इन पदों के लिए योग्यता पदानुसार अलग-अलग है। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनरिजर्वड, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को एप्लीकेशन फीस के रूप 1000 रुपये देने होंगे, वहीं एससी/एसीटी/PwD उम्मीदवार को 500 रुपये देने होंगे। ध्यान दें कि फीस पदों के मुताबिक, अलग-अलग भी हो सकते हैं।

IIT Kharagpur Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitkgp.ac.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर दिए गए लिंक पर जाएं।

इसके बाद apply online link पर क्लिक करें।

फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें

फिर अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

अंत में आईआईटी खड़गपुर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

IOCL ने कई पदों पर भर्ती के लिए निकाली नोटिफिकेशन, देखें कैसे करना है आवेदन?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन