1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. India Ports लिमेटेड में मैनेजर और डिप्‍टी मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, 50 साल तक के कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

India Ports लिमेटेड में मैनेजर और डिप्‍टी मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, 50 साल तक के कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 22, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 22, 2023 06:15 am IST

Sarkari Naukri: इंडिया पोर्ट्स ग्‍लोबल लिमिटेड (IPGL) ने मैनेजर (टेक्निकल) और डिप्‍टी मैनेजर (एडमिन एंड HR) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफलाइन मोड में अप्लाई अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। इंडिया पोर्ट्स ग्‍लोबल लिमिटेड (IPGL) में मैनेजर (टेक्निकल) और डिप्‍टी मैनेजर (एडमिन एंड HR) के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर निकली भर्ती के नोटफिकेशन को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ipgl.co.in पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में मांगे गए हैं। जरूरी एक्‍सपीरिएंस धारक कैंडिडेट्स इन भर्ती के लिए अप्‍लाय कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता 

  • मैनेजर पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता- मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स में इंजीनियरिंग की डिग्री
  • अनुभव- मैनेजीरियल पोस्ट पर 17 सालों का कार्य अनुभव 
  • उम्र सीमा- अधिकतम आयु 50 साल
  • डिप्टी मैनेजर की पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता-  HR स्‍ट्रीम से पोस्‍ट ग्रेजुएट 
  • एक्सपीरिएंस- 5 साल का वर्क एक्‍सपीरिएंस। 
  • एज लिमिट- धिकतम आयु 40 साल

कितनी मिलेगी सैलरी

  • मैनेजर पोस्‍ट पर कैंडिडेट्स को 36,600/- से 62,000/- रुपए मासिक तक सैलरी मिलेगी
  • डिप्‍टी मैनेजर पोस्‍ट के लिए सैलरी 24,900/- से 50,500/- रुपए मासिक होगी।

कैसे करें आवेदन 

  • नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अधिसूचना के आखिरी में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।  
  • इसके बाद फॉर्म को भरकर नीचे दिए गए पते पर भेज दें। 

पता- मैनेज‍िंग डायरेक्‍टर

इंडिया पोर्ट्स ग्‍लोबल लिमिटेड
4th फ्लोर, निर्माण भवन
मुजावर पखड़ी रोड
मझगांव, मुंबई 400010

ये भी पढ़ें- कौन सी IIT में हैं सबसे ज्यादा सीटें
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन