1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इंडिया पोस्ट में निकली बंपर भर्ती, 20 हजार से ज्यादा वैकेंसी; जानें सभी जरूरी डिटेल

इंडिया पोस्ट में निकली बंपर भर्ती, 20 हजार से ज्यादा वैकेंसी; जानें सभी जरूरी डिटेल

 Published : Feb 12, 2025 03:05 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 03:05 pm IST

भारतीय डाक विभाग में बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 20 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। आइए इस खबर के माध्यम से एलिजिबिलिटी समेत सभी जरूरी डिटेल को जानते हैं।

इंडिया पोस्ट में निकली भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
इंडिया पोस्ट में निकली भर्ती (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI (FILE)

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2025 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।   

कितनी और किन पदों पर है भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए विभाग में कुल 21413 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पोस्टमास्टर (BPM)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/डाक सेवकों के पद शामिल हैं। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को समझ सकते हैं।

  • जीडीएस में नियुक्ति के लिए शैक्षिक योग्यता भारत सरकार/राज्य सरकारों/भारत में केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गणित और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों के साथ 10वीं कक्षा का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र है।
  • आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितनी सैलरी मिलेगी

बीपीएम:  12,000 से 29,380 रुपये

एबीपीएम/डाक सेवक: 10,000 से 24,470 रुपये

क्या है आवेदन शुल्क

इसके लिए अप्लाई करने वाले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी आवेदकों, पीडब्ल्यूडी आवेदकों और ट्रांसवुमेन आवेदकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। छूट प्राप्त श्रेणी के आवेदकों को छोड़कर, आवेदक भुगतान के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करके किसी भी ऑनलाइन भुगतान विधि के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग सुविधा/यूपीआई का उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा तारीखों में बदलाव, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन