1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. भारतीय वायुसेना का बनना है हिस्सा तो न चूकें ये मौका, अग्निवीर वायु भर्ती के लिए चल रहे आवेदन; जानें योग्यता

भारतीय वायुसेना का बनना है हिस्सा तो न चूकें ये मौका, अग्निवीर वायु भर्ती के लिए चल रहे आवेदन; जानें योग्यता

 Published : May 10, 2025 07:05 am IST,  Updated : May 10, 2025 07:05 am IST

अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इसके लिए आवेदन करने की योग्यता को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनना चाहते हैं या इसमें नौकरी तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होगी। अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इसके लिए अप्लाई करने की योग्यता क्या है? आइए इश खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिलाएं आवेदन कर सकते हैं।

कब है लास्ट डेट?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें।

कैसे करें अप्लाई? 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधिति लिंक पर क्लिक करें। 
इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारें को उसे सबमिट करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

योग्यता? 

  • शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास या इसके समकक्ष होना चाहिए। 
  • न्यूनतम शारीरिक मानदंड पुरुषों के लिए न्यूनतम 162 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए न्यूनतम 152 सेंटीमीटर का कद हो। उत्तर पूर्व या उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं के लिए 147 सेंटीमीटर एवं लक्षद्वीप की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 150 सेंटीमीटर का कद हो।
  • वजन : कद और आयु के सही अनुपात में।
  • दृष्टि क्षमता : 6/12 से 6/6। कॉर्नियल सर्जरी न करवाई हो।
  • संबंधित विषय में अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-  लेह में इतने दिन के लिए बंद हुए सभी स्कूल, जानें कब तक के लिए हुआ आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन