1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Railway Recruitment 2020: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

Railway Recruitment 2020: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2020 01:42 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 01:42 pm IST

कोरोना लॉकडाउन के बीच युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। अगर आप रेलवे में नौकरी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है...

Railway Recruitment 2020: रेलवे में...- India TV Hindi
Railway Recruitment 2020: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Railway Recruitment 2020: कोरोना लॉकडाउन के बीच युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। अगर आप रेलवे में नौकरी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है और इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास आज का ही समय बचा है। आज इसके आवेदन की आखिरी तारीख है।

रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में 432 पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों पर 10वीं पास के साथ निर्धारित योग्यता रखने वाले युवक आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें कोपा, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), स्टेनोग्राफर (हिंदी), फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक/मैकेनिक, आर. ए. सी. मैकेनिक, वेल्डर, प्लंबर, मेसन, पेंटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, टर्नर और शीट मेटल वर्कर के लिए वैकेंसी निकली हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तारीख 01 अगस्त 2020 थी और आज ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख है। अप्रेंटिस के निर्धारित  ट्रेडों में आवेदन करने के उम्मीदवार साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

शैक्षणिक योग्यता:

इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास 10वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए या इसके समकक्ष परीक्षा पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स किया होना जरूरी है।

आयु सीमा:

इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 साल और अधिकतम आयु सीम 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2020 के आधार पर की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन