1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. झारखंड हाईकोर्ट में निकली 249 टाइपिस्ट पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

झारखंड हाईकोर्ट में निकली 249 टाइपिस्ट पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2024 01:19 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 01:19 pm IST

गवर्नमेंट जॉब करनी है और तैयारी में लगे हुए हैं तो ये खबर आपके काम की है। झारखंड हाईकोर्ट में टाइपिस्ट के 249 पद पर भर्ती निकाली गई है, जो उम्मीदवार इन पद पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

sarkari naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

झारखंड में रहते हैं और सरकारी नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपपके काम की है। झारखंड हाईकोर्ट ने टाइपिस्ट/कॉपीस्ट, कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन राइटर और डिपोजिशन टाइपिस्ट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं। जो योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। याद रहे कि आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च यानी आज से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है।

वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान 249 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

टाइपिस्ट/कॉपिस्ट (सिविल कोर्ट): 17

कोर्ट रीडरकम-डिपोजिशन राइटर: 14

डिपॉज़िशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट): 218

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

टाइपिस्ट/कॉपीस्ट (सिविल कोर्ट) के पद के लिए: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट हो, साथ ही अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

कोर्ट रीडर-कम डिपोजिशन राइटर के पद के लिए: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए और अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

डिपोजिशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट): किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग स्पीड आनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I और बी.सी.-II श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। एससी और एसटी श्रेणियों के लिए, आवेदन शुल्क ₹250 है।

ये भी पढ़ें:

झारखंड हाईकोर्ट में निकली इंग्लिश स्टेनोग्राफर के 300 से अधिक पद पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन