1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. झारखंड हाईकोर्ट में निकली टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा; सैलरी मिलेगी 81100 रुपये

झारखंड हाईकोर्ट में निकली टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा; सैलरी मिलेगी 81100 रुपये

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2024 04:04 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 04:04 pm IST

हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी करने का सपना है तो ये खबर आपके काम की है। झारखंड हाईकोर्ट में टाइपिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऐसा कर सकते हैं।

jharkhand high court- India TV Hindi
झारखंड हाईकोर्ट Image Source : PTI

झारखंड हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर भर्ती निकली है। हाईकोर्ट में टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाकर ऐसा कर पाएंगे। टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट) के 17, कोर्ट रीडरकम डिपोजिशन राइटर के 14 और डिपोजिशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट) के 218 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिर्फ टाइपिंग का स्किल टेस्ट होगा। 

वैकेंसी डिटेल

डिपोजिशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट)- 218

टाइपिस्ट/ कॉपिस्ट (सिविल कोर्ट ) - 17
कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर -  14 

क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। साथ ही इंग्लिश में 40 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग स्पीड आनी चाहिए। हिंदी की टाइपिंग कृति देव 10 फॉन्ट में होगी। 

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष है, जबकि बीसीआई व बीसी-II कैटेगरी के लिए 37 वर्ष। वहीं, अनारक्षित वर्ग व ईडब्ल्यूएस, बीसी- I, बीसी-II कैटेगरी की महिला-38 वर्ष और एससी व एसटी (पुरुष व महिला दोनों)- 40 वर्ष होनी चाहिए साथ ही दिव्यांग को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी। 

सैलरी 

टाइपिस्ट / कॉपीस्ट (सिविल कोर्ट)- पे मैट्रिक्स  लेवल 4 7वीं पीआरसी के तहत 25500 – 81100 रुपये  मिलेंगे।
कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर- पे मैट्रिक्स लेवल 4, 7वीं पीआरसी के तहत 25500 – 81100 रुपये  मिलेंगे।
डिपोजिशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट)- लेवल 2, 7वां पीआरसी के तहत 19900 – 63200 रुपये मिलेंगे।

सेलेक्शन

इस परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट और पर्सनैलिटी टेस्ट व इंटरव्यू होना है। बता दें कि टाइपिंग टेस्ट 90 अंकों का होगा। कुल वैकेंसी के 3 गुना उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर पर्सनैलिटी टेस्ट व इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

आवेदन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस, बीसी-I व बीसी II -  500/- रुपये आवेगदन शुल्क देने होंगे, वहीं, एससी,एसटी, दिव्यांग को 125 रुपये देने होंगे।

ये भी पढ़ें:

झारखंड हाईकोर्ट में निकली 300 से ज्यादा इंग्लिश स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती, यहां देखें डिटेल
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर इंस्पेक्टर का बड़ा खुलासा, कहा- सुनियोजित तरीके से हुआ पेपर लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन