1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

इस राज्य में 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

 Published : Jan 15, 2024 06:41 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 06:41 am IST

JSSC Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC ने कांस्टेबल पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4919 पदों को भरा जाएगा।

झारखंड में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती  - India TV Hindi
झारखंड में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

JSSC Recruitment 2024: सराकरी नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 जनवरी 2024 से शुरू कर दी जाएगी। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

लास्ट डेट

जानकारी दे दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। वहीं, उम्मीदवार 16 फरवरी तक पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। उम्मीदवार 20 फरवरी से 22 फरवरी तक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र संपादित कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4919 पदों को भरा जाएगा। 

जेएसएससी भर्ती 2024 आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष है। संबंधित  विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती में सेल्क्ट होने वाले उम्मीदवारों को 21700 रुपये से लेकर 69100 तक सैलरी मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- इस डिग्री को पूरा करके जल्दी बन सकते हैं डॉक्टर, MBBS से भी कम लगेगा समय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन