1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. MP High Court सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

MP High Court सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2023 01:22 pm IST,  Updated : Dec 17, 2023 01:22 pm IST

MP High Court Civil Judge Recruitment 2023: एमपी हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को कल बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

MP High Court Civil Judge Recruitment 2023: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। एमपी हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती के लिए चल रही आवदेन प्रक्रिया कल यानी 17 दिसंबर 2023 को बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। 

वैकैंसी डिटेल और आयु सीमा 

  • यह भर्ती अभियान संगठन में 138 पदों को भरेगा। 
  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

MP High Court Civil Judge Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार एमपी हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध भर्ती/परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹977 है। वहीं, पीडब्ल्यूडी/एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹577 है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीएचसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

SBI CBO Recruitment 2023: आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

BPSC 69th मेन परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू हो रहे एग्जाम
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन