1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए निकला नोटिफिकेशन, यहां देखें डिटेल

इस राज्य में 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए निकला नोटिफिकेशन, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2023 12:53 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 12:57 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए यहां नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके के लिए है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आयोग ने 897 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद APPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू होगी और 1 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया, रिक्ति विवरण और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

एग्जीक्यूटिव: 331  पद

नॉन-एग्जीक्यूटिव: 566 पद

सेलेक्शन प्रोसेस

स्क्रीनिंग टेस्ट (प्रारंभिक परीक्षा) 25 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा। मेंस परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। मेंस एग्जाम में योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिएंशी एग्जाम (सीपीटी) के लिए लिस्टेड किया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार समूह-II सेवाओं के अंतर्गत आने वाले पदों पर नियुक्ति के लिए तब तक पात्र नहीं होगा जब तक कि वह सीपीटी पास नहीं कर लेता।

APPSC Group 2 Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले APPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।
फिर होम पेज पर उपलब्ध एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर अकाउंट में लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर आपका आवेदन पत्र जमा कर दिया गया है।
अंत में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अन्य जानकारी

वैकेंसी, सैलरी, आयु, कम्यूनिटी, क्वालिफिकेशन और निर्देशों के साथ अन्य जानकारी 21 दिसंबर, 2023 से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Notification

ये भी पढ़ें:

UKMSSB में 1400 से ज्यादा नर्सिंग ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 1.42 लाख सैलरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन