1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 की परीक्षा तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे प्रवेश पत्र

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 की परीक्षा तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे प्रवेश पत्र

 Published : Jun 28, 2025 11:46 am IST,  Updated : Jun 28, 2025 11:46 am IST

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तिथि को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में डिटेल्ड विवरण को पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) 2025 भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा तारीख को आधिकारिक वेबसाइट पर जार किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे, वे सबी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर एग्जाम डेट को चेक कर सकते हैं।  जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल को अनुसार,  कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) 15 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा तिथि से चार दिन पहले ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड कर सकेंगे? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उम्मीदवार मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में प्रवेश पत्र खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार उसे चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

भर्ती प्रक्रिया

आरआरबी एएलपी भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं-

  • पहला चरण सीबीटी (सीबीटी-1)
  • दूसरा चरण सीबीटी (सीबीटी-2)
  • कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी)
  • दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और
  • चिकित्सा परीक्षा (एमई)

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले परीक्षा केंद्र में आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसलिए, उन्हें अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है। इस भर्ती भियान के जरिए 9 हजार से अधिक एएलपी रिक्तियों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन