1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2023: बढ़ गई राजस्थान सफाई कर्मचारी रिक्रूटमेंट की तारीख, यहां जानें नई डेट

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2023: बढ़ गई राजस्थान सफाई कर्मचारी रिक्रूटमेंट की तारीख, यहां जानें नई डेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2023 10:42 am IST,  Updated : Jul 19, 2023 10:42 am IST

राजस्थान सफाई कर्मचारी रिक्रूटमेंट की तारीख बढ़ गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2023- India TV Hindi
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2023 Image Source : SSO.RAJASTHAN.GOV.IN

राजस्थान के स्थानीय स्वशासन विभाग ने राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 13184 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 अगस्त, 2023 तक कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि करेक्शन विंडो 5 अगस्त को खुलेगी और 9 अगस्त 2023 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

Direct link to apply

Rajasthan Safai Karamchari Jobs 2023: ऐसे करें अप्लाई

इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध सफाई कर्मचारी आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें या खुद को रजिस्टर करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फिर एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
अब आपका आवेदन सबमिट कर दिया गया है।
अंत में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एप्लीकेशन फीस

जानकारी दे दें कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600/- है, एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹400/- है और पीडब्ल्यूडी के लिए भी ₹400/- है। ध्यान दें कि फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

NATA 2023 के तीसरे एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन