1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. TN कोऑपरेटिव बैंक में निकली 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

TN कोऑपरेटिव बैंक में निकली 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2023 06:00 am IST,  Updated : Nov 29, 2023 06:00 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। TN कोऑपरेटिव बैंक में कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

TN Cooperative Bank Recruitment 2023- India TV Hindi
TN Cooperative Bank Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। तमिलनाडु सहकारी समितियों ने 132 सहायक पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि इन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर है। आधिकारिक वेबसाइट का पता है- drbchn.in.

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और सचिव यानी सेक्रेटरी के पदों के लिए कुल 132 भर्तियां होंगीं।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 का भुगतान करना होगा।

TN Cooperative Bank Recruitment 2023: जानिए आवेदन कैसे करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट drbchn.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, “चेन्नई जिले में सहकारी संस्थानों में सहायक (केंद्रीय सहकारी बैंक के अलावा)” के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

फिर स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा

इसके बाद आवेदन पत्र भरें, सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।

अब एप्लिकेशन डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन देख सकते हैं-

notification here.

ये भी पढ़ें:

TSC बैंक में निकली भर्ती के लिए आज अंतिम तारीख, जानें कैसे करना है आवेदन

दिल्ली के स्कूलों में अब मिनिमम इतने दिन होगी पढ़ाई, डीओई ने जारी किया सर्कुलर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन