1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. TSC बैंक में निकली भर्ती के लिए आज अंतिम तारीख, जानें कैसे करना है आवेदन

TSC बैंक में निकली भर्ती के लिए आज अंतिम तारीख, जानें कैसे करना है आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2023 01:04 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 01:04 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो ये खबर बड़े काम की है। त्रिपुरा स्टेट कोऑपरेटिव में कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Tripura State Co-operative Bank Ltd Recruitment 2023- India TV Hindi
Tripura State Co-operative Bank Ltd Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। त्रिपुरा राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड क्लर्क और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आज 28 नवंबर को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे टीएससी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट tscbank.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल

ध्यान रहे कि इस भर्ती अभियान से 156 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से सहायक प्रबंधक के लिए 50 पद, कैश कम जनरल क्लर्क के लिए 78 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 28 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

Direct link to apply here

सेलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। सभी पात्र उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 और एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹850/- है। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार टीसीएस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Tripura State Co-op Bank Job: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले टीएससी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट tscbank.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
फिर रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
अब अकाउंट में लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Official Notice here 

ये भी पढ़ें:

इस राज्य के स्कूलों के लिए जारी हो गई साल 2024 के लिए छुट्टी कैलेंडर, जानें किस-किस दिन रहेगी छुट्टी
RVNL में स्टेशन शिफ्ट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन