1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. AAICLAS में 900 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

AAICLAS में 900 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2023 06:00 am IST,  Updated : Dec 01, 2023 06:00 am IST

नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। AAICLAS में कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

AAICLAS Recruitment 2023- India TV Hindi
AAICLAS Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (एएआईसीएलएएस) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। ये वैकेंसी पैन इंडिया आधार पर तीन साल की अवधि के लिए निश्चित अवधि के आधार पर सुरक्षा स्क्रीनर (फ्रेशर) के पदों पर निकली है। ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AAICLAS Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 906 सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

AAICLAS Recruitment 2023: आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

AAICLAS Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है, जबकि महिलाओं, एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस आवेदकों को ₹100 का भुगतान करना होगा।

AAICLAS Recruitment 2023: क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए, ध्यान रहे कि ग्रेजुएशन में सामान्य के लिए 60% नंबर और एससी/एसटी उम्मीदवारों के 55% नंबर होने चाहिए।

AAICLAS Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं।

फिर होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद करियर टैब पर क्लिक करें।

फिर रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

इसके बाद फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

ये भी पढ़ें:

11वीं व 12वीं के छात्रों की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार कराएगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग क्लास

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन