1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RRB पैरामेडिकल भर्ती की जारी हुई परीक्षा तारीख, सिटी इंटीमेशन स्लिप भी हुई वेबसाइट पर अपलोड

RRB पैरामेडिकल भर्ती की जारी हुई परीक्षा तारीख, सिटी इंटीमेशन स्लिप भी हुई वेबसाइट पर अपलोड

 Published : Apr 24, 2025 01:55 pm IST,  Updated : Apr 24, 2025 01:55 pm IST

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए परीक्षा तारीख का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। साथ ही बोर्ड ने सिटी इंटीमेशन स्लिप भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

प्रतिकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतिकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी पैरामेडिकल 2025 भर्ती की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन परीक्षा तारीखों को देख सकते हैं। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगी। इसके साथ ही बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। ऐसे में उम्मीदवार इस स्लिप को भी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नोटिस के मुताबिक, आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती की परीक्षा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने एग्जाम सिटी स्लिप को जल्द डाउनलोड कर परीक्षा शहर की जानकारी ले लेनी चाहिए और अपनी यात्रा की तैयारी भी कर लेनी चाहिए।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

इस भर्ती के लिए बोर्ड रेलवे में 1376 पदों पर भर्ती करेगा। ऐसे में भर्ती एडमिट कार्ड भी बोर्ड जल्द ही जारी करेगा। परीक्षा के लिए 4 दिन शेष रहने पर बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा।

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को कुल 90 मिनट के अंदर 100 सवाल हल करने होंगे। वहीं, दिव्यांग छात्रों को परीक्षा के लिए 30 मिनट का अतिरिक्ट समय दिया जाएगा। परीक्षा में प्रोफेशनल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, जनरल अर्थमेटिक, जनरल इंटेलिजेंस व रिजनिंग और जनरल साइंस से सवाल पूछे जाएं।

इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी हैं, हर गलत उत्तर के लिए उम्मीदवारों के 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।

RRB Paramedical 2025 city intimation slip: कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर आरआरबी पैरामेडिकल 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल डालना होगा।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और फिर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखने लगेगी।
  • अब सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • अंत में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

यूपी में शिक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, सरकार ने 104 वर्ष पुराना नियम बदला

नीट यूजी 2025 के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? यहां जानें तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन