1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RVNL में स्टेशन शिफ्ट मैनेजर व अन्य पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

RVNL में स्टेशन शिफ्ट मैनेजर व अन्य पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 07, 2023 01:06 pm IST,  Updated : Dec 07, 2023 01:06 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये मौका हाथ से न जानें दें। RVNL में स्टेशन शिफ्ट मैनेजर व अन्य पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RVNL Recruitment 2023- India TV Hindi
RVNL Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। रेल विकास निगम लिमिटेड, आरवीएनएल ने स्टेशन शिफ्ट मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती निकली है, वे 1 दिसंबर और 2 दिसंबर, 2023 को होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 61 पदों को भरे जाने हैं। ध्यान रहें कि इंटरव्यू रेल विकास निगम लिमिटेड, मेजेनाइन फ्लोर, थिरुमायिलाई रेलवे स्टेशन, कॉम्प्ल, मायलापुर, चेन्नई- 600004 में आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

चीफ इंटरफेस कोऑर्डिनेटर: 3 पद

चीफ क्वालिटी एश्योरेंस एंड क्वालिटा कंट्रोल मैनेजर: 1 पद
चीफ ओएचएस एवं ई मैनेजर: 1 पद
प्लानिंग मैनेजर: 2 पद
बीआईएम मैनेजर: 3 पद
सीनियर स्टेशन मैनेजर: 5 पद
स्टेशन शिफ्ट मैनेजर: 8 पद
डिप्टी क्वालिटी एश्योरेंस एंड कंट्रोल मैनेजर: 3 पद
यूटिलिटी मैनेजर: 1 पद
सर्वे मैनेजर: 3 पद
एमईपी मैनेजर: 3 पद
ट्रैफिक मैनेजर: 2 पद
सीनियर जियोटेक्निकल इंजीनियर: 3 पद
इंजीनियरिंग मैनेजर: 3 पद
सीनियर ओएचएस एवं ई मैनेजर: 6 पद
जूनियर ओएचएस एंड ई मैनेजर: 6 पद
सीनियर ओएचएस एंड ई इलेक्ट्रिकल मैनेजर: 2 पद
जूनियर ओएचएस एंड ई इलेक्ट्रिकल मैनेजर: 6 पद

योग्यता

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से एकेडमिक क्वालिफिकेशन और आयु सीमा की देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से होगा जो स्थान के साथ ऊपर दी गई तारीखों पर आयोजित किया जाएगा। सेलेक्ट उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

जल्दी करें! आज खत्म हो रहे एसबीआई क्लर्क के लिए आवेदन, होनी है 8283 पदों पर भर्ती
10वीं पास के लिए नार्दन रेलवे में निकली 3 हजार ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन