1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: पुलिस डिपार्टमेंट में आई नौकरियों की बहार, कांस्टेबल पद पर होगी बंपर भर्ती

Sarkari Naukri: पुलिस डिपार्टमेंट में आई नौकरियों की बहार, कांस्टेबल पद पर होगी बंपर भर्ती

 Published : Jun 14, 2023 09:00 am IST,  Updated : Jun 14, 2023 09:00 am IST

Sarkari Naukri: पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 20,000 से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी।

बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर निकली भर्ती।  - India TV Hindi
बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर निकली भर्ती। Image Source : FILE

Sarkari Naukri: पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। हालांकि, अभी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रतिक्रया को 20 जून से शुरू किया जाएगा। जारी होने के बाद इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे, जो इसकी लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 21,391 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। इनमें जनरल - 8556, ईडब्ल्यूएस - 2140, अनुसूचित जाति - 3400, अनुसूचित जनजाति - 228, अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 3842, पिछड़ा वर्ग- 2570, बीसी महिला - 655 पद शामिल हैं।  

योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता-  इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना आव्श्यक है।  
  • फिजिकल योग्यता- 
  1. आवेदन करने वाले पिछड़े व सामान्य वर्ग के पुरुष कैंडिडेट्स की ऊंचाई 165 सेमी होनी चाहिए। 
  2. आवेदन करने वाले अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति वर्ग और अत्यंत पिछड़े वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 162 सेमी होना जरुरी है।
  3. वहीं, महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी होनी आवश्यक है। 

सेलेक्शन प्रोसेस और आयु सीमा 
इस भर्ती के लिए पहेल लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट होगा। इसके बाद फिर मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की मिनिमम उम्र 18 साल होनी चाहिए। वहीं जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष, अत्यंत पिछड़े वर्ग और पिछड़े वर्ग के पुरुषों की अधिकतम आयु 27 वर्ष, पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़े वर्ग के महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

कैसे करें आवेदन 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद बिहार पुलिस भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अब फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आखिरी में फॉर्म को डाउनलोड कर एक प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें: आपको पता है कि सड़क पर बनी इन लाइनों का मतलब क्या होता है? ज्यादातर लोगों को गलत अर्थ पता है
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन