1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जल्दी करें! खत्म होने वाली है इस राज्य में निकली 12000 से ज्यादा पदों की भर्ती, देखें डिटेल

जल्दी करें! खत्म होने वाली है इस राज्य में निकली 12000 से ज्यादा पदों की भर्ती, देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2023 04:52 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 04:52 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका हाथ से छूटने न पाए। असम में 12000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

sarkari naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। असम की राज्य स्तरीय भर्ती आयोग ने क्लास 3 और 4 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 29 दिसंबर, 2023 को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in व SEBA असम की वेबसाइट sebaonline.org के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान से संगठन में 12600 पदों को भरा जाना है। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

क्लास III : 7600 पद

क्लास IV: 5000 पद

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे क्लास III के लिए नोटिफिकेशन और क्लास IV के लिए नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता की चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। कंप्यूटर/स्टेनोग्राफी/ड्राइविंग कौशल परीक्षण आदि। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा। उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Notification for Class III
Notification for Class IV

ये भी पढ़ें:

यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट के बाद एक और बड़ी खुशखबरी, बढ़ सकते हैं और इतने पद

ग्रेजुएशन वालों सरकारी कंपनी में निकली नौकरियों की भरमार, यहां देखें भर्ती डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन