1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC CHSL Answer Key: एसएसी सीएचएसएल टियर 2 की आंसरी-की जारी, जानें ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट

SSC CHSL Answer Key: एसएसी सीएचएसएल टियर 2 की आंसरी-की जारी, जानें ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट

 Published : Jul 04, 2023 10:45 pm IST,  Updated : Jul 04, 2023 10:45 pm IST

SSC CHSL Tier II 2022 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) टियर -2 की प्रोविजनल आसंर-की को जारी कर दिया है।

एसएसी सीएचएसएल टियर 2 की आंसरी-की जारी- India TV Hindi
एसएसी सीएचएसएल टियर 2 की आंसरी-की जारी Image Source : FILE

SSC CHSL Tier II 2022 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) टियर -2 की प्रोविजनल आसंर-की को जारी कर दिया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे, वे सभी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार को अपनी आंसर-की  को चेक व डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

इस डेट तक करें ऑब्जेक्शन 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि किसी कैंडिडेट को आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो वे आपत्ति उठा सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को चुनौती दिए गए उत्तर के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये के भुगतान करना होगा। कैंडिडेट्स  4 जुलाई से लेकर 6 जुलाई को शाम 6 बजे तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए या डायरेक्ट लिंक से आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एसएससी सीएचएसएल टियर II 2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां आंसर-की लिंक दिया जाएगा।
  • अब इस लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • फिर इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें। 

बता दें कि जूनियर सचिवालय सहायक, डीईओ, एलडीसी, कोर्ट क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2022 का आयोजन 26 जून 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। 

ये भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन