1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 1 या फिर 2 नहीं बल्कि तीन राज्यों में निकली सरकारी नौकरी की भर्तियां, जानें कहां कौन सी वैकेंसी

1 या फिर 2 नहीं बल्कि तीन राज्यों में निकली सरकारी नौकरी की भर्तियां, जानें कहां कौन सी वैकेंसी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 08, 2026 01:16 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 01:16 pm IST

आप अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं तो फिर यह खबर बिल्कुल आपके लिए ही है। आपको बता दें कि तीन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकली हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

वो हर इंसान जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है या फिर जिसके घर में या जान-पहचान में कोई सरकारी नौकरी की तैयार कर रहा है, वो इस खबर को बिल्कुल भी इग्नोर न करे क्योंकि इस खबर में हम आपको यह बताने वाले हैं कि किन तीन राज्यों में सरकारी नौकरी की भर्तियां निकली हैं। वो भर्तियां किन पदों के लिए हैं और कैसे अप्लाई कर सकते हैं। आइए फिर आपका समय बर्बाद किए बिना आपको सरकारी नौकरी की भर्तियों की जानकारी देते हैं।

1. झारखंड में जेल वार्डर के लिए भर्ती

तीन राज्यों की लिस्ट में पहला राज्य झारखंड है जहां झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जेल वार्डर के लिए भर्तियां निकली हैं और ये भर्तियां 1,733 पदों पर हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं क्योंकि आज से यानी 8 जनवरी 2026 से प्रक्रिया शुरु हो गए हैं। ये भी बता दें कि आवदेन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2026 है।

जो लोग अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले jssc.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वह Online Application for JKCE-2025 पर क्लिक करना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन करके लॉन इन करना होगा और फॉर्म को भरना होगा। यह सब करने के बाद फीस का भुगतान और उसके बाद फोटो एवं सिग्नेचर अप्लोड करना होगा।

2. मध्य प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती 

लिस्ट में दूसरा नाम मध्य प्रदेश का है जहां कोऑपरेटिव बैंक की तरफ से कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर समेत कई पदों पर 2,076 भर्तियां निकली हैं। ये सभी भर्तियां 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए निकले हैं। इनके आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है और 5 फरवरी आखिरी तारीख है।

अब जो लोग अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले apexbankmp.bank.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद सभी जानकारियों को भरना होगा। इतना करने के बाद मांगी गई फीस को भरना और उसके बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा।

3. राजस्थान में भी निकली है भर्तियां

इस लिस्ट में आखिरी नाम राजस्थान का है जहां राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने फॉरेस्टिर मतलब वनपाल के लिए भर्तियां निकाली हैं। यहां 259 पदों पर वैकेंसी निकली है। आपको बता दें कि इसके लिए भी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और आवेदक 4 फरवरी 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइए अब आपको यह बताते हैं कि कोई कैसे अप्लाई कर सकता है। सबसे पहले आपको rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करना होगा। इतना करने के बाद Citizen Apps में रिक्रूटमेंट पोर्टल को चुनना होगा। इतना जब आप कर लेंग तो फिर आपको वहां अप्लाई पर क्लिक करना होगा और वन टाइम रजिस्ट्रेशन कना होगा। इसके बाद बस जरूरी जानकारी भरनी होगी और प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-

GUJCET 2026 के लिए फिर बढ़ी लास्ट डेट, लेट फीस के साथ अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन