1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. केवल CTET पास करने से ही क्या सरकारी शिक्षक बन जाते हैं? दूर कर लें कन्फ्यूजन

केवल CTET पास करने से ही क्या सरकारी शिक्षक बन जाते हैं? दूर कर लें कन्फ्यूजन

 Published : Dec 23, 2025 06:19 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 11:53 am IST

यदि आप भी एक सरकारी शिक्षक बनने की ख्वाइश रखते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। सरकारी शिक्षक बनने के लिए सीटीईटी/टीईटी का क्या रोल है, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

हमारे देश में सरकारी शिक्षक को एक अच्छी जॉब प्रोफाइल में काउंट किया जाता है। यही वजह है कि अधिकतर युवाओं में सरकारी शिक्षक बनने की रुचि होती है। अगर आप भी एक सरकारी शिक्षक बनने की चाह रखते हैं और अगले साल फरवरी में होने वाली सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सरकारी शिक्षक बनने की राह में CTET या TET का क्या रोल है, आज इस खबर के जरिए हम जानेंगे। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि एक प्राथमिक सरकारी शिक्षक बनने के लिए क्या-क्या योग्यता चाहिए। तो चलिए जानते हैं। 

CTET पास करने से ही क्या सरकारी शिक्षक बन जाते हैं?

सबसे पहले बता दें कि केवल CTET पास करने से ही सरकारी शिक्षक नहीं बन जाते हैं। CTET(सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) केवल एक पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने के बाद किसी भी राज्य में निकली शिक्षक वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

कैसे बन सकते हैं सरकारी प्राथमिक शिक्षक, क्या है योग्यता? 

सबसे पहले आपको बता दें कि शिक्षक भी अलग-अलग स्तर के होते हैं, जैसे- प्राथमिक शिक्षक, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट आदि। तो एक सरकारी प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए आपके पास क्या योग्यता होनी चाहिए, उसे निम्नवत देख सकते हैं। 

  • 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए(मिनिमम 50% मार्क्स होने चाहिए)। 
  • D.El.Ed यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  • CTET/TET(PRT) पास भी होना चाहिए। 

यदि आपके पास उक्त सभी योग्यताएं हैं, तो आप शिक्षक भर्ती(राज्य अपने-अपने अनुसार भर्ती निकालते हैं) हेतु आवेदन करने के लिए एलिजिबिल होते हैं, जिसमें सफल होने पर ही आप एक सरकरी शिक्षक बनने योग्य हो पाते हैं।

बता दें कि अगले वर्ष फरवरी माह में सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- 

CTET सर्टिफिकेट कितने साल तक वैलिड रहता है? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।