1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

इस सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2023 06:15 am IST,  Updated : Dec 16, 2023 06:15 am IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके काम की है। UIIC इंश्योरेंस कंपनी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

UIIC Assistant Recruitment 2023- India TV Hindi
UIIC Assistant Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूआईआईसी ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 300 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 दिसंबर, 2023

पंजीकरण की अंतिम तारीख: 6 जनवरी, 2024
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 6 जनवरी, 2024
कॉल लेटर डाउनलोड करें: हर परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले।

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।

आयु सीमा

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

सेलेक्शन प्रोसेस

सेलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा पास करेंगे उन्हें क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1000/- का भुगतान करना चाहिए और एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को ₹250 + लागू जीएसटी सेवा शुल्क का भुगतान करना होगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Notification Here

ये भी पढ़ें:

यूरोप और अमेरिका में क्यों बैन है सरसों का तेल, जानें इसका कारण
UPSSSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन