1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2023 06:15 am IST,  Updated : Dec 06, 2023 06:15 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे विंडों शुरू होने के बाद वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UKMSSB Recruitment 2023- India TV Hindi
UKMSSB Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे यूकेएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ये वैकेंसी 1455 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए निकाली गई हैं। ध्यान रहे कि इन पदों पर आवेदन 12 दिसंबर से शुरू होंगे जो 1 जनवरी 2024 तक चलेंगे।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 1455 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023: आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2023 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

जो अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए आवेदन शुल्क ₹300 है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित वर्ग और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले यूकेएमएसएसबी की वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं

फिर होमपेज पर, "Apply Online" पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आगे बढ़ें।

फिर अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Click here for the Notification

ये भी पढ़ें:

BPSC शिक्षक भर्ती 7 दिसंबर से हो रही शुरू, परीक्षा से पहले जानें आयोग ने क्या अलग की है तैयारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन