1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूपी पुलिस कांस्टेबल की सिटी इंटिमेशन स्लिप हुई जारी, यहां जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस कांस्टेबल की सिटी इंटिमेशन स्लिप हुई जारी, यहां जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2024 05:23 pm IST,  Updated : Feb 10, 2024 05:23 pm IST

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यूपी पुलिस बोर्ड ने कांस्टेबल की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

UP Police constable 2024- India TV Hindi
UP Police constable 2024 Image Source : FILE

यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज, 10 फरवरी को परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान से 60244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी है।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

यूपी पुलिस की इस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी। ये परीक्षा दो पालियों में होगी: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। उत्तर प्रदेश पुलिस के नागरिक पुलिस पदों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किया जाएगा।

UPPRPB city intimation slip 2024: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर नोटिस टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद, “उत्तर प्रदेश पुलिस में रिजर्व सिविल पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के तहत लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा जिला आवंटन की अग्रिम सूचना हेतु लिंक” पर क्लिक करें।

अब सिटी इंटिमेशन स्लिप यानी शहर सूचना पर्ची पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना लॉगिन डिटेल डालें।

फिर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर समेत अन्य कई पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें डिटेल

ISRO में नौकरी करना का सुनहरा मौका! निकली है 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन