यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से UPSC CAPF 2026 (असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सहायक कमांडेंट पदों के लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 349 पदों (टेंटेटिव) को भरा जाएगा। इसमें-
- सीमा सुरक्षा बल (BSF)-108 पद
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)-106 पद
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)- 12 पद
- सशस्त्र सीमा बल (SSB)- 53 पद
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)- 70 पद
- कुल- 349 पद
एलिजिबिलिटी
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 साल होनी चाहिए। इसमें सरकारी नियमों के हिसाब से रिज़र्व्ड कैटेगरी के लोगों को छूट दी जाती है।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के रिक्रूटमेंट प्रोसेस में तीन लेवल होते हैं: रिटन टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट, और इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट। रिटन टेस्ट में दो पेपर होते हैं। पेपर I जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस पर होता है। पेपर II जनरल स्टडीज़, एस्से और कॉम्प्रिहेंशन पर होता है। दोनों पेपर एक ही दिन दो सिटिंग में होते हैं।