1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने 1400 से ज्यादा नर्सिंग पदों निकाली भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने 1400 से ज्यादा नर्सिंग पदों निकाली भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2023 06:30 am IST,  Updated : Dec 02, 2023 06:30 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। UKMSSB 1400 से ज्यादा नर्सिंग पदों भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, बोर्ड ने 1400 से ज्यादा पदों पर नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे यूकेएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 1 जनवरी, 2024 है। 

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे जान लें कि इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 1455 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरा जाएगा है।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2023 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹300 है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित वर्ग और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023: ऐसे करना है आवेदन

सबसे पहले यूकेएमएसएसबी की वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं।

फिर होमपेज पर, "ऑनलाइन आवेदन करें" क्लिक करें।

अब रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म के साथ आगे बढ़ें।

फिर अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवार यूकेएमएसएसबी भर्ती नोटिफिकेशन यहां देख सकते हैं-

Notification here

ये भी पढ़ें:

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जारी किया जरूरी नोटिस, बनाया नया नियम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन