1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. उत्तराखंड पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

उत्तराखंड पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : May 08, 2025 01:54 pm IST,  Updated : May 08, 2025 01:54 pm IST

उत्तराखंड में डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

उत्तराखंड में डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 मई 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक अप्लाई कर दें। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 123 पदों को भरा जाएगा। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष आयु सीमा है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी दी गई है। 
  • संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें-आज आ सकता है रीट परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन