1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Uttarakhand PSC Requirement 2022: उत्तराखंड में निकली लेखपाल और पटवारी पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Uttarakhand PSC Requirement 2022: उत्तराखंड में निकली लेखपाल और पटवारी पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

 Published : Oct 20, 2022 05:35 pm IST,  Updated : Oct 20, 2022 05:35 pm IST

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 536 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इनमें 391 पदों पर पटवारी के लिए भर्ती होगी और 172 पदों पर लेखपाल के लिए भर्ती होगी।

 Uttarakhand PSC Requirement- India TV Hindi
Uttarakhand PSC Requirement Image Source : FILE

Highlights

  • 536 पदों पर निकली है भर्ती
  • भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 21 से 28 वर्ष है
  • psc.uk.gov.in पर जा के कर सकते हैं अप्लाई

Uttarakhand PSC Requirement 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने लेखपाल और पटवारी के पदों पर भारी वैकेंसी निकाली है। अगर आप उत्तराखंड में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। सबसे अच्छी बात की इस वैकेंसी के लिए देश के किसी भी कॉलेज से ग्रेजुएट होने वाले छात्र अप्लाई कर सकते हैं।

क्या है योग्यता

इस भर्ती के लिए देश के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन करने वाले छात्र योग्य हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 21 से 28 वर्ष है। हालांकि, आरक्षित वर्गे के लिए उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। 

कितने पदों पर निकली है वैकेंसी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 536 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इनमें 391 पदों पर पटवारी के लिए भर्ती होगी और 172 पदों पर लेखपाल के लिए भर्ती होगी। 

कैसे करें अप्लाई

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आपको उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाना होगा। वहां जा कर खुद का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। सबसे अच्छी बात की उत्तराखंड सरकार इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से कोई फॉर्म फीस नहीं ले रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन