1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. उत्तराखंड में 200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

उत्तराखंड में 200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2023 07:15 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 07:15 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

Uttarakhand Recruitment 2023- India TV Hindi
UKSSSC Recruitment 2023 Image Source : FILE

उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आयोग ने ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल, एक्साइज कांस्टेबल और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि उम्मीदवार 4 जनवरी से 8 जनवरी तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। वहीं, लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 31 जनवरी, 2024 है।

UKSSSC Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 236 खाली पदों को भरना है, जिनमें से 118 पद ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल के पद के लिए हैं, 100 पद एक्साइज कांस्टेबल के पद के लिए हैं, 14 पद डिप्टी एक्साइज इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं, 2 पद हैं हॉस्टल मैनेजर ग्रेड III के पद के लिए हैं और 2 खाली पद हाउसमाता/हाउस कीपर के पद के लिए हैं।

UKSSSC Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹300 का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹150 का भुगतान करना होगा। वहीं, अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

UKSSSC Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें

फिर अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें

इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और एक प्रति डाउनलोड करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Notification here.

ये भी पढ़ें:

OSSC ने निकाली 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन