1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए यह योग्यता जरूरी

इस राज्य में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए यह योग्यता जरूरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2023 05:08 pm IST,  Updated : Sep 26, 2023 05:08 pm IST

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

WBPSC Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल में गवर्नमेंट जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) की तरफ से जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबासइट पर चल रहा है। जिन इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करना हो, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

लास्ट डेट

आधिकारिक  वेबासाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक इस इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजे तक है। 

वैकेंसी डिटेल
यह भर्ती अभियान कुल 300 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें -

  • 102 रिक्तियां अनारक्षित वर्ग के लिए हैं
  • 67 रिक्तियां एससी वर्ग के लिए हैं
  • 19 रिक्तियां एसटी वर्ग के लिए हैं
  • 43 रिक्तियां ओबीसी-ए (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए हैं
  • 29 रिक्तियां ओबीसी-बी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए हैं
  • 14 रिक्तियां पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं 
  • 26 रिक्तियां ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 21 सितंबर 2023
  • आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख: 12 अक्टूबर 2023 दोपहर 3 बजे तक
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 12 अक्टूबर 2023 दोपहर 3 बजे तक
  • ऑफ़लाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 13 अक्टूबर 2023
  • भुगतान चालान बनाने की अंतिम तारीख: 12 अक्टूबर 2023

एज लिमिट
इन पद पर आवेदन करने वाले जनरल मेडिकल ग्रेजुएट के लिए अधिकतम आयु 36 वर्ष और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल योग्यता रखने वालों के लिए 40 वर्ष है।

आवेदन शुल्क
इस पद पर आवेदन करने वालों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹210 देने होंगे। एस.सी./एस.टी. पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों और 40% और उससे अधिक की शारीरिक विकलांगता वाले बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी) व्यक्तियों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

शैक्षिक योग्यता 
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 (1956 का 102) की पहली और दूसरी अनुसूची या तीसरी अनुसूची के भाग-2 में शामिल चिकित्सा योग्यता और पश्चिम बंगाल में एक मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में पंजीकरण होना चाहिए। इस रिक्रूटमेंट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: कहां है दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन