CISF Constable Recruitment: अगर आप केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में निकली कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। CISF ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2025 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1161 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
नीचे दिए गए प्वाइंट्स के जरिए कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा को समझ सकते हैं।
- शैक्षिक योग्यता: स्किल ट्रेडों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त, 2025 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 18 साल होनी चाहिए और वहीं, मेक्सिमम यानी अधिकतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करें और फीस का भुगतामन करें।
- इसके बाद एक पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें- दुनिया का सबसे बड़ा दरवाजा कौन सा है?