1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जम्मू कश्मीर पुलिस में निकली SI भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें एलिजिबलिटी क्राइटेरिया

जम्मू कश्मीर पुलिस में निकली SI भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें एलिजिबलिटी क्राइटेरिया

 Published : Nov 25, 2024 07:07 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 07:07 am IST

अगर आप भी जम्मू कश्मीर पुलिस में निकली एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपको लिए ही है। आइए इस खबर के जरिए इसकी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को जानते हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस में निकली एसआई भर्ती - India TV Hindi
जम्मू कश्मीर पुलिस में निकली एसआई भर्ती Image Source : FILE

अगर आप जम्मू कश्मीर पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। जम्मू कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुआ है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को 3 दिसंबर को शुरू किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तिथि 2 जनवरी 2025 है। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 2 जनवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। 

अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब से अवगत होते हैं। तो चलिए जानते हैं। 

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया? 

नीचे बताए गए प्वाइंट्स के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को समझ सकते हैं। 

  • एज लिमिट: सेवारत कर्मियों को छोड़कर बाकी सभी कैंडिडेट्स की आयु 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनके लिए आयु सीमा 18-30 वर्ष है। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 1 जनवरी, 2024 है।
  • शिक्षा: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • डोमिसाइल: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना चाहिए। इस दावे को साबित करने के लिए उनके पास 2 जनवरी, 2025 को या उससे पहले जारी किया गया सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कैसे कर सकेंगे अप्लाई? 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आप को रजिस्टर करना होगा। 
  • खुद को रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवारों को अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। 
  • आखिरी में फॉर्म को जमा करके उसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट ले लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन