1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SBI में इन पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए क्या चाहिए योग्यता? जानें एलिजिबिलिटी

SBI में इन पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए क्या चाहिए योग्यता? जानें एलिजिबिलिटी

 Published : Nov 30, 2024 05:57 pm IST,  Updated : Nov 30, 2024 05:59 pm IST

SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। आइए इस खबर के जरिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के बारे में जानते हैं।

एसबीआई में निकली भर्ती - India TV Hindi
एसबीआई में निकली भर्ती Image Source : FILE

Bank Jobs: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 तक चलेगी, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के तहत क्षेत्रीय प्रमुख और अन्य पदों को भरा जाएगा।

  • प्रमुख (उत्पाद, निवेश और अनुसंधान): 1 पद
  • क्षेत्रीय प्रमुख: 4 पद
  • क्षेत्रीय प्रमुख: 10 पद
  • संबंध प्रबंधक - टीम लीड: 9 पद
  • केंद्रीय अनुसंधान टीम (उत्पाद लीड): 1 पद

शैक्षित योग्यता

नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता को समझ सकते हैं। 

  • प्रमुख (उत्पाद, निवेश और अनुसंधान): सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान या प्रतिष्ठित कॉलेज से स्नातक/स्नातकोत्तर।
  • क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय प्रमुख, संबंध प्रबंधक: सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक।
  • केंद्रीय अनुसंधान टीम (उत्पाद लीड): सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान या सीए/सीएफए से अर्थशास्त्र/वाणिज्य/वित्त/लेखा/व्यवसाय प्रबंधन/सांख्यिकी/व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर।

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और सीटीई वार्ता शामिल होगी। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। चयन के लिए मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 750 रुपये है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क नहीं है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक 

ये भी पढ़ें-

रेलवे पुलिस में एक कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

CLAT 2025 परीक्षा कल, एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।