1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में कक्षा 9 और 11 के लिए 8 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, जानिए क्या होंगे नियम...

इस राज्य में कक्षा 9 और 11 के लिए 8 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, जानिए क्या होंगे नियम...

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2021 11:14 am IST,  Updated : Feb 02, 2021 11:14 am IST

कोरोनावायरस महामारी के चलते देश भर के स्कूल मार्च के मध्य से बंद कर दिए गए थे, जबकि कई राज्यों ने कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए कक्षाओं के लिए अपने स्कूलों को फिर से खोल दिया है।

Schools for classes 9 and 11 will open in this state from...- India TV Hindi
Schools for classes 9 and 11 will open in this state from February 8, know what will be the rules… Image Source : GOOGLE

भुवनेश्वर। कोरोनावायरस महामारी के चलते देश भर के स्कूल मार्च के मध्य से बंद कर दिए गए थे, जबकि कई राज्यों ने कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए कक्षाओं के लिए अपने स्कूलों को फिर से खोल दिया है। वहीं फरवरी में हायर एजुकेशन छात्रों के लिए फिर से स्कूल खोले जाएंगे। ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए कक्षा नौ और 11 के छात्रों को आठ फरवरी से स्कूल जाने की अनुमति दी जाएगी।

इससे एक महीने पहले कक्षा दस और 12 के छात्रों के लिए स्कूल दोबारा खोले गए थे। स्कूल एवं शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि आठ फरवरी से 30 अप्रैल तक कक्षा नौ और 11 के छात्रों के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक सप्ताह में छह दिन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

अधिसूचना में कहा गया कि इन दो घंटों में तीन पीरियड पढ़ाई होगी। स्कूल एवं शिक्षा मंत्री एस आर दास ने कहा कि एक महीने पहले कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल फिर से खोले जाने के अनुभव के आधार पर कक्षा नौ और 11 के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।