1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. मेघालय में 15 अगस्त के बाद से खुल सकते हैं स्कूल, कॉलेज

मेघालय में 15 अगस्त के बाद से खुल सकते हैं स्कूल, कॉलेज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2021 12:49 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 12:49 pm IST

मेघालय के शिक्षा मंत्री एल रिमबुई ने कहा कि राज्य में 15 अगस्त के बाद से शिक्षण संस्थान खोले जा सकते हैं। 

schools reopening date in meghalaya मेघालय में 15 अगस्त के बाद से खुल सकते हैं स्कूल, कॉलेज- India TV Hindi
मेघालय में 15 अगस्त के बाद से खुल सकते हैं स्कूल, कॉलेज Image Source : PTI

शिलांग. मेघालय के शिक्षा मंत्री एल रिमबुई ने कहा कि राज्य में 15 अगस्त के बाद से शिक्षण संस्थान खोले जा सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कक्षाओं में पढ़ाई दोबारा शुरू करने की जरूरत है,खासतौर पर उच्च शिक्षण संस्थानों में।

शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा, "कोविड-19 रोधी टीके लगवाने के पात्र छात्रों में से 50 प्रतिशत छात्रों ने टीके लगवा लिए हैं। अगस्त के मध्य तक इसके और बढ़ने की उम्मीद है। जब सब कुछ खुल गया है,यहां तक की बाजार भी खुल गए हैं तो स्कूल क्यों नहीं? यह मेरा व्यक्तिगत मत है,लेकिन इस पर निर्णय स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर लिया जाएगा।"

उन्होंने छात्रों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराने के लिए लोगों से टीके लगवाने की अपील की। मंत्री ने कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि राज्य में प्रतिदिन कम से कम 10,000 लोग टीके लगवा रहे हैं,तो ऐसे में मैं राज्य भर के अभिभावकों और मित्रों से अपील करूंगा कि हम खुद को टीका लगवा कर छात्रों को शिक्षा मुहैया कराए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।