1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. School Holiday: इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

School Holiday: इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

 Published : Nov 23, 2023 03:22 pm IST,  Updated : Nov 23, 2023 03:37 pm IST

School Holiday: उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल शहीदी दिवस पर सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में DM की तरफ से आदेश जारी किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर में कल बंद रहेंगे स्कूल - India TV Hindi
गौतमबुद्ध नगर में कल बंद रहेंगे स्कूल Image Source : PEXELS

School Holiday: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कल शहीदी दिवस पर सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में DM की तरफ से आदेश जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक कल गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के मौके पर गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूलों की तरफ से भी नोटिस जारी किया गया है। 

सिखों के 9वें गुरू गुरु तेग बहादुर सिंह का जंम पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता का नाम हरगोबिंद सिंह था। उनके बचपन का नाम त्यागमल था। गुरु तेग बहादुर ने आस्था, विश्वास और अधिकारी की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। गुरु तेग बहादुर को 'हिंद की चादर' भी कहा जाता है। गुरु तेग बहादुर की याद में उनके शहीदी स्थल पर एक गुरुद्वारा साहिब बना है। 

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Assembly Election 2023: क्या बिना वोटर कार्ड के कर सकते हैं मतदान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।