Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा 'ऑपरेशन सिंदूर', NCERT कक्षा 3 से 12 तक के लिए बना रहा विशेष मॉड्यूल- सूत्र

अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा 'ऑपरेशन सिंदूर', NCERT कक्षा 3 से 12 तक के लिए बना रहा विशेष मॉड्यूल- सूत्र

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Jul 26, 2025 11:19 pm IST, Updated : Jul 26, 2025 11:23 pm IST

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारीतय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। अब भारतीय सेना की ये शौर्य गाथा स्कूल के बच्चों को भी पढ़ाई जाएगी। इसके लिए एनसीईआरटी विशेष मॉड्यूल बनाने में लगी हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर- India TV Hindi
Image Source : INDIAN ARMY ऑपरेशन सिंदूर

एनसीईआरटी छात्रों को भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया के बारे में जानने में मदद करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विशेष कक्षा मॉड्यूल विकसित कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस मॉड्यूल के दो भाग होंगे - पहला कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए तथा दूसरा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए। 

इससे संबंधित जुड़ेंगे 8 से 10 पेज

एक सूत्र ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा तैयार विशेष मॉड्यूल में पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की रणनीतिक सैन्य प्रतिक्रिया पर केंद्रित 8 से 10 पेज होंगे। 

जानिए क्या है इसका प्रमुख उद्देश्य?

सूत्र ने कहा, 'इसका उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि राष्ट्र आतंकवादी खतरों पर किस प्रकार प्रतिक्रिया देते हैं तथा रक्षा, कूटनीति और मंत्रालयों के बीच समन्वय राष्ट्रीय सुरक्षा में किस प्रकार भूमिका निभाते हैं।' 

जानिए क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक घातक आतंकवादी हमले में 26 लोगों को उनके परिवार के सदस्यों के सामने गोली मार दी गई। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच चार दिनों तक संघर्ष चला। (भाषा के इनपुट के साथ)

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement