1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CHSL भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 2023 में इस तरह से होगी परीक्षा

SSC CHSL भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 2023 में इस तरह से होगी परीक्षा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2022 12:08 pm IST,  Updated : Nov 06, 2022 12:08 pm IST

SSC की ओर से आयोजित CHSL की परीक्षा में हर साल लाखों युवा भाग लेते हैं, पिछले साल ही इस परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया था। पूरी उम्मीद है कि इस बार भी इसी संख्या में युवा इस परीक्षा में भाग लेंगे।

SSC CHSL भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट- India TV Hindi
SSC CHSL भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट Image Source : FILE

SSC CHSL भर्ती 2022 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। उम्मीद है कि कर्मचारी चयन आयोग आज ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। यह अधिसूचना एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ ही देर में जारी की जाएगी। SSC की तरफ से आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती का इंतजार उम्मीदवारों को काफी समय से है। इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न से जुड़े अपडेट को आपको अच्छे से पढ़ लेना चाहिए, ताकि आपको परीक्षा के समय कोई और दिक्कत ना हो।

कब होंगे SSC CHSL एग्जाम

SSC की ओर से आयोजित CHSL की परीक्षा में हर साल लाखों युवा भाग लेते हैं, पिछले साल ही इस परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया था। पूरी उम्मीद है कि इस बार भी इसी संख्या में युवा इस परीक्षा में भाग लेंगे। आपको बता दें कि इस परीक्षा के मार्च 2023 में होने के अनुमान जताए जा रहे हैं।

क्या है SSC CHSL 2023 एग्जाम पैटर्न

SSC CHSL परीक्षा की बात करें तो यह तीन चरणों में आयोजित होती है। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का होता है, जिसे सीबीटी भी कहते हैं। इसके बाद दूसरा चरण डिस्क्रिप्टिव पेपर का होता है। जबकि तीसरा चरण स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट का होता है। वहीं अगर हम कट ऑफ की बात करें तो साल 2022 में हुए टियर वन की परीक्षा में जनरल का कटऑफ 140 अंक था। जबकि 2021 में इस परीक्षा के कट ऑफ की बात करें तो टियर वन में यह जनरल के लिए 141 गई थी, जबकि टियर टू में जनरल के लिए कटऑफ 209 नंबर था। वहीं साल 2019 में जनरल का कटऑफ टियर वन के लिए 159 नंबर था और टियर टू के लिए 222 नंबर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।