1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CPO भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें एलिजिबिलिटी

SSC CPO भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें एलिजिबिलिटी

 Published : Sep 27, 2025 08:57 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 08:57 pm IST

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

SSC CPO भर्ती (दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सब इंस्पेक्टर भर्ती) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में निकले सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक ही आावेदन कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। इस भर्ती अभियान के जरिए 3 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। अब सवाल आता है कि इसके अप्लाई करने की क्या एलिजिबिलिटी है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

क्या है आवेदन करने की योग्यता?

  • इस भर्ती के आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए। 
  • जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन की परीक्षा दी है, वो भी आवेदन के पात्र हैं लेकिन उनके पास कटऑफ तिथि तक या इससे पहले आवश्यक योग्यता होनी चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2025 तक न्यूनतम 20 वर्ष और 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3073 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी): पुरुष के लिए 142 पद, महिला के लिए 70 पद

सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी): 286 पद

कैस करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी मे उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन हेतु डायरेक्ट लिंक

क्या है आवेदन शुल्क? 

इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के पात्र भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें-  AIBE 20 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, किस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन और कब होगा एग्जाम? जान लें जरूरी डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।