1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ये है दुनिया की सबसे ज्यादा महंगी मछली, इसकी कीमत में तो आ जाए पूरा आईलैंड

ये है दुनिया की सबसे ज्यादा महंगी मछली, इसकी कीमत में तो आ जाए पूरा आईलैंड

 Published : May 21, 2023 01:46 pm IST,  Updated : May 21, 2023 01:46 pm IST

दुनिया में मछलियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि आज तक इनका सही अंदाजा तक नहीं लग सका। आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी मछली के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Atlantic Bluefin Tuna fish- India TV Hindi
अटलांटिक ब्लूफिन टूना Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कहा जाता है कि इंसानों से कई गुना ज्यादा इस दुनिया में मछलियां है। कुछ लोगों का मानना है कि धरती पर जब जीवन की शुरूआत हुई तो मछलियां भी उन जीवों में शामिल थीं जो जीवन में पहले आए थे। कुछ लोग तो कहते हैं कि मछलियां जीवन के शुरूआत से लेकर जीवन के अंत तक रहेंगी। बता दें कि दुनिया में इतनी ज्यादा मछलियां हैं जिनको गिनना लगभग नमुमकिन है। मछलियां प्राय: 100-200 या 1000 रुपये किलो तक बिकती हैं। वहीं, दुनिया में ऐसी कई मछलियां है जो काफी महंगी होती हैं, लेकिन हम आपको आज ऐसी एक मछली के बारे में जो अगर आपके पास हो तो आप करोड़पति बन सकते हैं।

दुनिया की सबसे महंगी मछली
Atlantic bluefin tuna
Image Source : SOCIAL MEDIAअटलांटिक ब्लूफिन टूना

ये मछली इतनी महंगी है कि इसे किसी आम आदमी के लिए खरीदना तो दूर सोचना भी मुश्किल काम है। इस मछली का नाम अटलांटिक ब्लूफिन टूना। ये मछली पूरी दुनिया की सबसे महंगी मछली है। बता दें कि ये मछली विलुप्त मछलियों में से एक है। ये अब लगभग विलुप्त हो चुकी हैं। लेकिन हाल ही में ये मछली इंग्लैंड में मिली थी, जिसे देख सभी हैरान थे। बता दें कि इंग्लैंड में इस मछली को मारना अपराध है। ब्रिटेन में अगर कोई व्यक्ति इस मछली को पकड़ता है तो पानी में छोड़ देने में ही भलाई है वरना इंग्लैंड में उसे जेल हो सकती है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2016 में इस मछली के संरक्षण के लिए वर्ल्ड टूना डे मनाने का फैसला किया था, तब से हर साल 2 मई को वर्ल्ड टूना डे मनाया जाता है।

करोड़ों में बिकती है ये मछली

ब्रिटेन में अटलांटिक ब्लूफिन टूना के संरक्षण के लिए इसके शिकार पर बैन लगा दिया गया है। इसके बावजूद अगर कोई शख्स इस मछली को पकड़ता है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है और जुर्माना भी लग सकता है। लेकिन दूसरे देश के मछुआरे इसे खोजते रहते हैं। इसका कारण है कि मछली बाजार में इस मछली का कीमत करोड़ों में है। जानकारी दे दें कि अटलांटिक ब्लूफिन टूना मछली 23 करोड़ रुपये तक बिकती है। जानकारी दे दें कि ये मछली तैरने में काफी तेज होती है। इसे पकड़ा काफी मुश्किल होता है। इस मछली के वजन की बात करें तो ये 250 किलो तक होता है। वहीं इसकी लंबाई करीब 3 मीटर कर हो सकती है। ये मछली इंसानों को  कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। ये अपना पेट छोटे मछलियों को खाकर भरती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।