1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET दिसंबर 2022 के आवेदन में करना है कुछ चेंज, तो जल्दी करें; कल है करेक्शन की लास्ट डेट

UGC NET दिसंबर 2022 के आवेदन में करना है कुछ चेंज, तो जल्दी करें; कल है करेक्शन की लास्ट डेट

 Published : Jan 19, 2023 09:26 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 09:26 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 19 जनवरी 2023 यानी आज से UGC NET 2022 एग्जाम के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकते हैं।

UGC NET के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खुल गई है।- India TV Hindi
UGC NET के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खुल गई है। Image Source : FILE

UGC NET 2022  परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 19 जनवरी 2023 यानी आज से UGC NET 2022 एग्जाम के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा है वो सभी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार ये भी ध्यान रखें कि वे इस करेक्शन विंडो के माध्यम से 20 जनवरी 2023 तक ही आवेदन में सुधार कर सकते हैं। 

UGC NET दिसंबर 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2022 से शुरू होकर 17 जनवरी 2023 तक चली थी। वहीं, एप्लीकेशन फीस का भुगतान 18 जनवरी 2023 तक किया जा सकता था।  नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट(NET 2022) की परीक्षाएं फरवरी माह की 21 तारीख से शुरू हो जाएंगी, जो 10 मार्च 2023 तक चलेंगी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे वीक में जारी हो सकते हैं। हालांकि, एडमिट कार्ड कब रिलीज होंगे इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। 

ऐसे करें फॉर्म में सुधार

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in 2023 पर जाएं।
  2. इसके बाद UGC NET application form correction लिंक पर जाएं।
  3. फिर UGC NET लॉगिन पेज पर, अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. इसके बाद अब सभी निर्देश पढ़ें और "मैं सहमत हूं" पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद कैंडिडेट “Proceed to application form” लिंक पर जाएं।
  6. इसके बाद NET फॉर्म में सभी आवश्यक विवरणों को संपादित कर एक बार चेक कर लें। 
  7. इसके बाद अब फाइनल सबमिट पर क्लिक कर दें।
  8. आखिरी में UGC NET एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।