1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज जारी होगा UGC NET December 2023 परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

आज जारी होगा UGC NET December 2023 परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Jan 17, 2024 08:03 am IST,  Updated : Jan 17, 2024 08:05 am IST

UGC NET December 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की तरफ से आज यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगा। जारी होने के बाद उम्मदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UGC NET December 2023 Result: यूजीसी नेट  दिसंबर 2023 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आज यानी 17 जनवरी को यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने पर जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अपने परिणाम को आधइकारिक वेबसाइट  nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

यूजीसी नेट परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • फिर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • इतना करने के बाद आप अपने परिणाम जांचें। 
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

बता दें कि एनटीए ने 6 दिसंबर 2023 से 19 दिसंबर 2023 तक 9,45,918 उम्मीदवारों के लिए देशभर के 292 शहरों में 83 विषयों में यूजीसी-नेट दिसंबर 2023 का आयोजन किया।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, लाख के पार तक मिलेगी सैलरी

हरी, पीली, सफेद... किस रंग की नंबर प्लेट का क्या होता है मतलब
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।