1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 26 जून को होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

26 जून को होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jun 23, 2025 01:11 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 01:12 pm IST

26 जून को होने वाली UGC NET परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 जून को होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। जो उम्मीदवार 26 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स और दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुलेगी, जहां उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

कब है परीक्षा?

बता दें कि इससे पहले, एजेंसी ने 25 जून की परीक्षाओं के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी किया था। प्रवेश परीक्षा 25 से 29 जून के लिए निर्धारित है। शेष परीक्षा दिनों के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। एजेंसी ने 25 से 28 जून की परीक्षाओं के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची भी जारी की है। 

परीक्षा शहर की पर्ची पर, उम्मीदवार उस शहर का नाम पा सकते हैं जहां उनके परीक्षा केंद्र स्थित होंगे। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का विवरण और अन्य जानकारी दिखाई देती है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा शुरू, 28 जून तक दो पालियों में होगा एग्जाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।