UGC NET June 2025: अगर आप भी यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC NET जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई करने से चूक गए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस को जारी किया गया है।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को UGC – NET जून 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की ओर से विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं।"
अब कब तक कर सकते हैं आवेदन?
जारी किए गए नोटिस के अनुसार, जिन लोगों ने अभी तक अपने आवेदन पत्र जमा नहीं किए हैं वे सभी 12 मई रात 11.59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। यह निर्णय उम्मीदवारों की ओर से विस्तार का अनुरोध करने वाले विभिन्न अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद लिया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर UGC NET June 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद सबमिट करना होगा।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार आगे के लिए पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश’ और ‘केवल पीएचडी में प्रवेश’ के लिए आयोजित की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
क्या सभी परीक्षाएं हुईं रद्द? UGC ने किया क्लियर, पढ़ें डिटेल