1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP BEd JEE 2025 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई? लास्ट डेट हुई एक्सटेंड

UP BEd JEE 2025 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई? लास्ट डेट हुई एक्सटेंड

 Published : Mar 31, 2025 06:22 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 06:26 pm IST

UP BEd JEE 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट जाकर आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

UP BEd JEE 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इसके लिए अप्लाई नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा। 
  • इसके बाद पहले उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए आगे बढ़ें। 
  • अपने आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद सबमिट कर दें और शुल्क का भुगतान कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 को शुरू की गई थी। विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 1 मई से 5 मई 2025 तक है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार करने के इच्छुक होंगे वे सभी 6 मई से 9 मई 2025 तक करेक्शन कर सकेंगे। 

क्या है आवेदन शुल्क? 

इसके लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए 1400 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा।  वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है।

जरूरी तारीखें

  • नोटिफिकेशन तारीख- 6 फरवरी 2025
  • आवेदन शुरू होने की तिथि - 15 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस के)- 30 अप्रैल 2025
  • आवेदन की लास्ट डेट (लेट फीस के साथ) 1 मई से 5 मई 2025
  • करेक्शन विंडो- 6 मई से 9 मई 2025 तक
  • यूपी बीएड जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा तिथि 1 जून 2025

ये भी पढ़ें- बिहार होमगार्ड भर्ती: अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई? 15000 है वैकेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।