1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Board Exam 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है आखिरी तारीख

UP Board Exam 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है आखिरी तारीख

 Published : Jul 17, 2025 04:03 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 04:03 pm IST

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर छात्र शेड्यूल देख सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी की तरफ से यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। 2026 में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए डायरेक्ट लिंक यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। 

क्या है लास्ट डेट?

कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा हेतु पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2025 तक है। संस्था प्रधान द्वारा समस्त पात्र विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को राजकोष में जमा कराने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 तक है। संस्था प्रधान द्वारा राजकोष में जमा कराए गए परीक्षा शुल्क की सूचना एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण को ऑनलाइन अपलोड कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 है।

कितना देना होगा रजिस्ट्रेशन शुल्क?

  • यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को 500.75 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु छात्रों को 600.75 रुपये देने होंगे। 
  • 10वीं के प्राइवेट छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए 706 रुपये और 12वीं के प्राइवेट छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए 806 रुपये का शुल्क देना होगा।

जांचने के बाद ही अपलोड करें छात्रों का विवरण

छात्रों के शैक्षिक विवरण जैसे नाम / माता का नाम / पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, चयनित विषय आदि को उनके कक्षा शिक्षक और प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार अच्छी तरह से जांचा जाने के बाद ही परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना चाहिए।

कैसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध UP Board Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां, रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाई देगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

नोटिस

ये भी पढ़ें- 

बिहार पुलिस में निकली ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 4 हजार से ज्यादा वैकेंसी; पढ़ें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।