1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET PG 2025 के आवेदन में क्या-क्या कर सकते हैं बदलाव, सुधार के लिए आज आखिरी मौका

CUET PG 2025 के आवेदन में क्या-क्या कर सकते हैं बदलाव, सुधार के लिए आज आखिरी मौका

 Published : Feb 12, 2025 12:43 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 12:43 pm IST

CUET PG 2025 के लिए आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि उम्मीदवारों को क्या-क्या एडिट करने की परमिशन है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

जिन उम्मीदवारों ने CUET PG 2025 के लिए आवेदन किया है उन सभी के लिए एक खबर है। CUET PG 2025 के आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो चल रही है, जिसे आज बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन में करेक्शन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाकर जल्द से जल्द ऐसा कर दें।

अब सवाल है कि किन फील्ड्स में उम्मीदवार करेक्शन या बदलाव कर सकते हैं। तो आइए इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

CUET PG 2025: आवेदन में क्या-क्या सुधार करने की है परमिशन?

CUET PG 2025 के आवेदन में उम्मीदवार क्या-क्या सुधार कर सकते हैं, इसको नीचे बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं।  

  • अपने शैक्षणिक विवरण बदलने की परमिशन होगी।
  • अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर बदलने की परमिशन होगी।
  • डेट ऑफ बर्थ, लिंग, श्रेणी, उप श्रेणी/PwBD-टेस्ट पेपर कोड बदलने की अनुमति होगी। 
  • इनमें से किसी एक फ़ील्ड को बदलने की अनुमति होगी - अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम।

CUET PG 2025: कैसे करें आवेदन में सुधार?

नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, exam.ntaonline.in/CUETPG पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • अब उम्मीदवार अपने जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने आवेदन में बदलाव करें और फिर उसे सबमिट करें।
  • अंत में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, ''चूंकि यह उम्मीदवारों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए एक बार की सुविधा दी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सुधार बहुत सावधानी से करें, क्योंकि उम्मीदवारों को सुधार का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।