1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जेईई मेन परीक्षा पास करने के बाद आगे क्या? जानें यहां

जेईई मेन परीक्षा पास करने के बाद आगे क्या? जानें यहां

 Published : Feb 02, 2026 04:33 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 04:36 pm IST

इंजीनियरिंग में अपने करियर को आगे ले जाने हेतु जेईई मेन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि जेईई मेन पास करने के बाद आगे क्या कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए हैं या सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। जेईई मेन परीक्षा में पास होने के बाद क्या? इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने करियर को आगे ले जाने वाले अधितकतर उम्मीदवारों के मन में ये प्रश्न रहता है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

जेईई मेन की परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के लिए अप्लाई कर सकते है। अगर आप आईआईटी में दाखिला चाहते हैं तो आपको जेईई एडवांस्ड क्रैक करना ही होता है। 

  • जेईई मेन पास करने के बाद अपने स्कोर कार्ड के जरिए कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। 
  • IIT में दाखिला लेने के लिए जेईई मेन पास करने के बाद जेईई एडवांस्ड परीक्षा को अटेंप्ट कर सकते हैं। 

जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 2 यानी अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, इसके लिए फीस सबमिट करने के लिए लास्ट डेट भी 25 फरवरी 2026 है। 

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का कब आएगा परिणाम?

जेईई मेन 2026 सेशन 1 का परिणाम कब तक जारी किया जाएगा, इस बात (टेंटेटिव डेट) की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने की घोषणा कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से इस बारे में एक पोस्ट साझा कर बताया है कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी तक घोषित किया जा सकता है। एक बार परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

ये भी पढ़ें- 

वायुसेना में अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें यहां

यूपी बोर्ड परीक्षा: आगे बढ़ी 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम्स की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक होंगे आयोजित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।