1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. वायुसेना में अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें यहां

वायुसेना में अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें यहां

 Published : Feb 02, 2026 02:16 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 02:17 pm IST

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि वायुसेना में अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : AGNIPATHVAYU.CDAC.IN

अगर आप भारतीय वायुसेना में एक अग्निवीर बनने की ख्वाहिश रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु (01/2027) पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इससे भिज्ञ होंगे। तो आइए जानते हैं। 

भारतीय वायुसेना में एक अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलती है?

भारतीय वायुसेना में एक अग्निवीर के सैलरी स्ट्रक्चर को आप सभी निम्नवत देख सकते हैं। 

  • अग्निवीरवायु को पहले साल 30 हजार रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें से 21,000 रुपये इन हैंड मिलते हैं। 
  • दूसरे साल में अग्निवीरवायु को 33000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें 23,100 रुपये  इन हैंड मिलते हैं।
  • तीसरे वर्ष में अग्निवीरवायु को 36,500 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें 25,550 रुपये  इन हैंड मिलते हैं।
  • चौथे वर्ष में अग्निवीरवायु को 40,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। इसमें 28,100 रुपये  इन हैंड मिलते हैं।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाएं। 
  • अब इसके बाद खुद को पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

आवेदन करने की आयु सीमा

आवेदन वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष एवं अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए, इससे ज्यादा न हो। सरल भाषा में कहें तो उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2006 से पहले एवं 1 जुलाई 2009 के बाद न हुआ हो।

ये भी पढ़ें- 

69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर सड़कों पर अभ्यर्थी, डिप्टी सीएम के आवास के बाहर पहुंचे; कर रहे ये मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।